उदयपुर के सालही मे कांग्रेस का बूथ स्तरीय जन चौपाल सम्पन्न –वोट चोरी के मुद्दे पर गरजी कॉग्रेस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उदयपुर के साल्ही में कांग्रेस का बूथ स्तरीय जनचौपाल, वोट चोरी के मुद्दे पर गरजी कांग्रेस

उदयपुर (सरगुजा) छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री सुखदेव भगत जी ने आज सरगुजा जिले के उदयपुर ग्राम पंचायत साल्ही में आयोजित बूथ स्तरीय जनचौपाल में शामिल होकर स्थानीय ग्रामीणों एवं कांग्रेस साथियों से संवाद किया।

इस दौरान वोट चोरी के मुद्दे और लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने भी अपनी स्थानीय समस्याएं प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सरगुजा महाराज व पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंह देव, सह प्रभारी श्रीमती ज़रीता लैतफलांग, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, श्री अमरजीत भगत, श्री जयसिंह अग्रवाल, सफी अहमद, मेयर एजाज ढेबर, पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, राजू सिंह, सुमन्त प्रजापति, आकाश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan