
अम्बिकापुर ब्यूरो
कलेक्टर के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है।
जिसमें विद्यार्थियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा।
उक्त विद्यालय में चयन परीक्षा के माध्यम से प्रतिभावान कमजोर एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश होता है।
________________
Author: Aashiq khan
Post Views: 124





