
सूरजपुर अनिल साहू रामानुजनगर विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ आज ग्राम परमेश्वरपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सरपंच श्रीमति फुलेश्वरी टोप्पो मुख्य अतिथि शिरकत की। सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प कुछ देकर अभिवादन किया गया। मुख्यअतिथि ने बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपनी तरफ से शिविर के सफल आयोजन के लिए पूरी सहयोग देने को कहा। एनएसएस कार्यक्रम के संचालन सुदीप शर्मा ने शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। यह सात दिवसी शिविर “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर आयोजित की जा रही है। शिविर के दौरान यह स्वयंसेवी विभिन्न कार्य करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य शिव सिंह ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनको इस पूरे शिविर के दौरान अनुशासन में रहने के लिए और उनके प्रभारियों द्वारा बताए जाने वाले कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने के लिए कहा। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा नशा से दुष्प्रभाव थीम पर नाटक प्रस्तुत किया साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के राजेश टोप्पो, काशीनाथ राजवाड़े, ओमप्रकाश साहू, डीके रजवाडे, रोशनी वर्मा, कमल सिदार, मनवेल टोप्पो, राजेश चौधरी, अमरेश केरकेट्टा मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुदीप कुमार शर्मा ने किया।




