एसडीएम सुनील अग्रवाल ने प्रेमनगर बकिरमा उपार्जन केंद्र मे लाखों के अवमानक धान किया जप्त –विचोलियों मे मचा ह्ड़कंप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसडीएम के औचक निरीक्षण में बकिरमा केंद्र में बड़ा खुलासा, 100 क्विंटल अमानक धान जब्त

 

अंबिकापुर ब्यूरो

पुराने धान को नए धान के रूप में खपाने की थी तैयारी, कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले भर में सघन जांच

सूरजपुर —- कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के सख्त निर्देश पर जिले के धान खरीदी केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रामानुजनगर प्रेमनगर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र बकिरमा का औचक निरीक्षण किया, जहां बड़ी अनियमितता पकड़ में आई।

निरीक्षण के दौरान कृषक गोविंद बरगाह, नवापारा द्वारा लाया गया लगभग 100 क्विंटल धान अमानक एवं पुराना पाया गया। जांच में पाया गया कि उक्त धान शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं था और पुराने एवं अमानक धान को नवीन धान के रूप में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर ही उक्त धान की जब्ती की कार्रवाई की।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्पष्ट निर्देशित किया है कि धान खरीदी में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। किसानों के धान की गुणवत्ता की समुचित जांच के उपरांत ही खरीदी की जाए और अमानक धान की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए।

उन्होंने कहा है कि खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का इसी प्रकार औचक निरीक्षण जारी रखा जाए, ताकि वास्तविक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई