एसपी सूरजपुर योगेश पटेल ने जिले के 33 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का किया सर्जरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

SP योगेश पटेल ने किया 33 पुलिस अधिकारियों का सर्जरी

*रामानुजनगर TI बने विराट विशि, अलरिक लकड़ा को कोतवाली की कमान*

*सूरजपुर/29 जुलाई 2026*। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने जिले में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए निरीक्षक, उप निरीक्षक, सउनि, प्रधान आरक्षक व आरक्षकों सहित कुल 33 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संवेदनशील थाना *रामानुजनगर* की कमान *निरीक्षक विराट विशि* को सौंपी गई है।

वहीं *कोतवाली सूरजपुर* का प्रभार *अलरिक लकड़ा* को दिया गया है।

इसके अलावा *फर्दीनन्द कुजूर* को *आजाक* थाना और *रुपेश कुंतल* को *विश्रामपुर* थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है।

SP योगेश पटेल ने सभी नवपदस्थ अधिकारियों को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता से मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सेवा हमारी पहली प्राथमिकता है।

इस सर्जरी से जिले के कई थानों में नए प्रभारी आए हैं, जिससे पुलिसिंग में तेजी और चुस्ती आने की उम्मीद है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan