
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
आशिक खान

कर्मा
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकास खण्ड स्तरीय कर्मा महोत्स्व का भव्य आयोजन किया गया
उल्लेखनीय हैं की सूरजपुर जिले के प्रेमनगर जनपद के ग्राम पंचायत महेशपुर चित्तखाई के लाल बाग के विशाल मैदान में परम्परिक लोक सांस्कृतिक कला
कर्मा महोत्सव के मुख्य अतिथि मदन जायसवाल संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं उपमुख्यमंत्री के प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि विनकी बाबा एवं अशोक जगते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ
राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में विकासखंड स्तरीय कर्मा उत्सव में पहुँचे अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा आतिषी स्वगात किया गया,,.माल्यापर्ण बाद आयोजन समिति व गांव के बैगा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर कर्मा महोत्सव का शुभारम्भ किया,
मुख्य अतिथि मदन जायसवाल ने अपने उदबोधन में शुभकामनायें बधाई देते हुए कहाँ की बहुत ही सुंदर वातावरण हैं की आज इतने सारे महिला पुरुष बच्चे एक साथ मिलकर इस लाल बाघ मैदान में करमा का आनंद ले रहे उन्होंने आयोजन समिति सहित सरपंच का धन्यवाद करते हुए सराहा तथा कहाँ छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल की सरकार राजीव गांधी युवा मितान क्लब से अब गांव गांव में खेल कर्मा सहित कई तरह की आयोजन से आम जनताओ के मनोरंजन से लेकर हजारों योजना चला कर छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ा भरोषा दिया है उन्होंने काका और बाबा की सरकार को जिंदाबाद किया l वहीं विंकी बाबा व अशोक जगते, सरपंच हीरोदिया ने भी सभा को सम्बोधित किया
इस अवसर पर देर शाम कर्मा दलों के विजेता टीम को 11100/ गयारह हजार एक सौ
द्वितीय उपविजेता टीम को 5100 रूपये,
थर्ड टीम को 3100 रूपये नकद राशि प्रदान किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधिगण ग्रामीण, सरपंच, पंच, महिला पुरुष बच्चे तथा कई तरह की कर्मा दलों की टीम का सक्रिय योगदान रहा l





