बेवा महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश हत्या की संभावना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुरजपुर अनिल साहू नगर के अग्रसेन वार्ड क्रमांक 12 स्थित भट्ठापारा मोहल्ले में 40 वर्षीया विधवा महिला की घर के अंदर संदिग्ध हालात में लाश मिली है। प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला माना जा रहा है।
भट्टा पारा बस्ती निवासी सुषमा सारथी पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह 40 वर्ष शराब बनाकर बेचने और पीने की आदी थी। उनके घर में गैर मर्दों का अक्सर जाना आना होता था। विगत दो-तीन दिनों से विश्रामपुर निवासी कोई सरदार इसके घर में आकर रुका था। सुबह 6 बजे के लगभग इस घर से सरदार को निकाल कर जाते देखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वही सरदार इस मामले में संलिप्त होगा। फिलहाल पुलिस टीम मुस्तैदी से मामले की जांच कर रही है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर