कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने मनरेगा,गौठान, जलजीवन के कार्यों का औचक निरिक्षण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 

 

 

पाराडोल की दीदियों ने किया कमाल, वर्मी खाद बेचकर हुए मालामाल

 

वर्मी खाद विक्रय से मिली 3 लाख 8 हजार रुपये की लाभांश राशि

 

      

 

 

 

 

 

कलेक्टर श्री दुग्गा ने किया गोठान, मनरेगा और जलजीवन मिशन के कार्यों का औचक निरीक्षण

 

       मनेंद्रगढ़ /

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा शनिवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड के विभिन्न विकास कार्यों के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे। 

    कलेक्टर श्री दुग्गा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत पाराडोल के गोठान पहुँचे।

उन्होंने कोयल महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोबर खरीदी और वर्मी खाद विक्रय के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने वर्मी खाद की छनाई और पैकिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही गोठान में साफ-सफाई करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

इसके पश्चात कलेक्टर ग्राम पंचायत बंजी पहुँचे। उन्होंने डबरी निर्माण कार्य में काम करने वाले मनरेगा के मेहनतकश मज़दूरों से बात की

उनसे पूछा कि क्या हाल है सभी का। ख़ाना के लिए टिफ़िन लाए हो क्या।

कितने लोग काम कर रहे हैं। पानी पिलाने वाला और मेट है की नहीं। कलेक्टर को अपने बीच पाकर काम करने वाले मज़दूर खुश हुए।

ग्राम पंचायत बंजी में वनाधिकार पत्र के हितग्राही श्रीमती कलावती पति श्री जयपाल का बड़ा डबरी निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में मज़दूरों को काम मिल रहा है। 

       कलेक्टर श्री दुग्गा ने मनरेगा के हितग्राही मूलक कार्यों में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। जलजीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता लाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश पीएचई के इंजीनियर को दिये। उन्होंने कहा गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी पंचायतों में पानी की सुचारू व्यवस्था और हैंडपंप सुधार आवश्यक रूप से हो जाना चाहिए।

      निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्री अभिषेक कुमार, तहसीलदार श्री अशोक सिंह, जनपद सीईओ श्री रघुनाथ राम और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan