कलेक्टर ने सेवानिवृत तिथि के दिन ही किया समस्त स्वत्वों का भुगतान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेंद्रगढ़/01

/ कलेक्टर श्री डी. वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा के अभिनव पहल पर विकासखण्ड खड़गवां की दो शिक्षिकाएं श्रीमती रेणु गल्होत्रा प्रधान पाठक शा.मा.शाला छोटेकलुआ एवं श्रीमती प्रसन्न कुमारी केरकेट्टा उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गेल्हापानी 31 मार्च 2024 को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के फल स्वरूप पेंशन अदायगी आदेश एवं सेवानिवृत से संबंधित समस्त स्वत्वों का भुगतान सेवानिवृति तिथि को कलेक्टर ने प्रदान करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्रीमती रेणु मल्होत्रा 16 अक्टूबर 1986 से सहायक शिक्षक के पद पर विकासखण्ड लखनपुर में पदस्थ थी और 31 मार्च 2024 को विकासखण्ड खड़गवां के माध्यमिक शाला छोटेकलुआ में प्रधान पाठक के पद पर कार्य करते हुए 37 वर्ष 5 माह एवं 16 दिन सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुई। इसी प्रकार श्रीमती प्रसन्न कुमारी केरकेट्टा 27 अगस्त 1983 से सहायक शिक्षक विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में पदस्थ थी,

और 31 मार्च 2024 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गेल्हापानी विकासखण्ड खड़गवां से 40 वर्ष 07 माह 05 दिन से सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलविन्दर सिंह, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई