कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं और सीधे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, परेशानियों के बारे में भी पूछ रहे हैं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 12 जनवरी जिले के सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ धान खरीदी केन्द्र रामगढ़ का आकास्मिक निरीक्षण किया। श्री लंगेह ने निरीक्षण के दौरान समिति में कुल 1 हजार 228 नग पुराने जूट बारदाने अधिक पाए गए जो नियमानुसार गलत था, जिसे मौके पर जब्ती की गई। अब तक की धान खरीदी के अनुसार कुल 6500 क्विंटल की जगह 6738.80 क्विंटल धान भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया। जिसके बाद 238.80 क्विंटल धान जब्त किया गया तथा किसानों से हमाली कार्य कराने जैसे कृत्य के लिए समिति प्रबंधक गोविंद दुबे, फूड प्रभारी रामचन्द्र, बारदाना प्रभारी शैलेश्वर सिंह व सहायक नोडल अधिकारी सुखीराम लकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए साथ ही बारदाना प्रभारी को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी निन्दा की तथा तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश भी दिए गए। श्री लंगेह ने पंजीकृत किसानों से चर्चा की, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। श्री लंगेह ने इस अवसर पर नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो सीधे कड़ी कार्यवाही की जाएगी
  कलेक्टर ने किसानों से किसी भी प्रकार पैसे की मांग की शिकायत आने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। मौसम को देखते हुए कहा कि धान के रखरखाव के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए ताकि बारिश से धान को सुरक्षित रख सकें।बता दें राज्य शासन द्वारा जिला प्रशासन धान खरीदी को बेहद गंभीरता से लिए हुए हैं। अवैध धान खरीदी परिवहन, भण्डारण, कोचियों पर नकेल कसी जा रही है। बता दें 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया