प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 12 जनवरी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुंठपुर के ग्राम गोल्हाघाट के मेहीलाल एक्का की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस प्रथम पत्नी सुमित्रा एवं द्वितीय पत्नी आरती, ग्राम सारा के सूर्यदीप की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री प्रीतपाल एवं ग्राम बडेसाल्ही के रतुराम की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री सुमार साय के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया