कलेक्टर सूरजपुर रोहित व्यास आज कुमेली जल प्रपात पहुंच कर जायजा लिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलेक्टर सूरजपुर रोहित व्यास आज बुधवार को अचानक कुमेली जल प्रपात पहुँचकर वस्तु स्तिथि का जायजा लिया, तथा संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश देतें हुए आवश्यक विकास कार्यो को पूर्ण कराने कहा

,विदित हो की सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत परशुरामपुर स्थित कुमेली जल प्रपात है, जहाँ पर काफी संख्या मे लोग यहां पर पहुँचकर मनोरम दृश्य की छटा देखकर  मोहित होते है अपने आनंद और ख़ुशी शान्ति की अनुभूति के लिए कुमेली जल प्रपात मे प्रतिदिन सैकड़ो महिला पुरुषो व बच्चों सहित पहुंचते है, यहां बड़ा ही मनोरम दृष्ट है चारो और से हरियाली पक्की सड़क, पचास फिट से गिरता नदी का पानी जिसे देखने मे ऐसा लगता है जैसे गर्म पानी का भाप निकलता हो ऐसे दृश्य को देखने आज सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास आज अपने प्रसासनिक अधिकारीयों के साथ पहुँचे, और बारिकी से सभी बिन्दुओ पर फोकस करते हुए अधिकारीयों को निर्देश दिया, सबसे पहले तो सुलभ शौचालय पर अव्यवथा देखकर भड़क गए, और कहा की शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त किया जाये, वहीं कुमेली मे हाई मॉक्स लाईट खराब पर तत्काल सुधार कराने को कहा, उन्होंने कुमेली को पर्यटन के रूप मे विकसित करने के उद्देश्य से  सभी

oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2

विकास कार्यों को गति देने अधिकारीयों और पंचायत को निर्देशित किया, कलेक्टर ने पंचायत की सम्पति मे लिखें और विभिन्न तरह के प्रचार प्रसार के संबंध मे कहा की बिना अनुमति के प्रचार करना अपराध है सभी को नोटिस जारी करें, और जुर्माना पटवाओ, कहा सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया जाएगा, उन्होंने सम्पूर्ण तरीके से कहा किस तरह के निर्माण और विकास कराना है अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रपोजल भेजनें कहा है,इस अवसर पर जनपद सी ई ओ संजय राय, सरपंच लाल कैश्वर सिंह, पी ई ओ श्याम जी, कमल भान दुबे, एस डी ओ सुरेन्द्र पैकरा,,तकनीकी सहायक अजय लकड़ा रामप्रकास साहू, आशिक खान, नितीश केवन्ट, नितीश गिरी, सहित काफी संख्या मे जिला प्रसाशन एवं जनपद के स्टाप मौजूद रहे l

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई