
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर-स्थित विद्यालय मे आयोजित
कारगिल विजय दिवस व शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिवस जिसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, निकट के कार्यालय का भ्रमण व विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों से जोड़ने हेतु गतिविधि की गयी।
जिसके तहत आज शासकीय बालक माध्यमिक शाला रामानुजनगर में थाना प्रभारी राजेंद्र साहू, महेंद्र पटेल व अन्य साथियों के साथ विद्यालय परिसर आकर कारगिल युद्ध का विस्तार से जानकारी प्रदान दिए।
साथ ही उन्होंने यह बताया कि मैं शासकीय विद्यालय में ही अपना शिक्षा प्राप्त किया हूं और यहां तक पहुंचा हूं।
बच्चों को यह जानकारी देते हुए बड़ा हर्षित भाव से उन्होंने कहा कि आप अपना लक्ष्य तय करें कठिन परिश्रम करें आप जो चाहेंगे वह आपको प्राप्त होगा।
अंत में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र सहित प्रभारी प्रधान पाठक प्रकाश कुमार जोल्हे, शिक्षक बिहारी लाल साहू, वर्षा सिंह, गायत्री कश्यप उपस्थित रहीं।





