कार्यपालिक दंडाधिकारियों की लगी मजिस्ट्रियल ड्यूटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल रामगढ़ में महोत्सव 2023 का आयोजन आषाढ़ माह के प्रथम दिवस 4 जून एवं 5 जून को आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर 4 जून को शोध संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन तथा 5 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम की जाएगी। उक्त आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारीयों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है।

जिसके नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अमृतलाल ध्रुव को बनाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम उदयपुर श्री भागीरथी खंडे को संपूर्ण प्रभार, डिप्टी कलेक्टर जे आर सतरंज व तहसीलदार अंबिकापुर श्री भूषण सिंह मंडावी को मुख्य मंच शोध संगोष्ठी, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, एसडीएम अंबिकापुर श्रीमती शिवानी जयसवाल को ग्रीन हाउस, विकास प्रदर्शनी एवं स्टॉल, नायब तहसीलदार अंबिकापुर श्री संजीत पांडे को स्थानीय सर्किट हाउस अंबिकापुर, नायब तहसीलदार उदयपुर श्री आकाश गौतम तथा नायब तहसीलदार लुण्ड्रा श्री रवि कुमार भोजवानी को वीआईपी दीर्घा, तहसीलदार लखनपुर श्रीमती गरिमा ठाकुर तथा नायब तहसीलदार सरगुजा श्रीमती सरिता राजवाड़े को महिला दीर्घा, नायब तहसीलदार लखनपुर श्री प्रांजल गोयल तथा नायब तहसीलदार श्री संजय कुमार पुरुष दीर्घा, प्रभारी नायब तहसीलदार श्री अजय गुप्ता को पत्रकार दीर्घा तथा तहसीलदार सीतापुर श्री मुखदेव यादव को बालक छात्रावास उदयपुर का दायित्व दिया गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan