
अंबिकापुर ब्यूरो


प्रेमनगर के कॉपरेटिव बैंक मे किसानों की बढ़ी परेशानी,
विदित हो की सूरजपुर जिले के प्रेमनगर मे संचलित सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैक से हजारों की संख्या मे हितग्राहियो को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ रहा है,
ज्ञात हो की लगभग दस दिनों से एक किसान नही हजारों किसान बैंक मे अपनी ऋण अदा करने व ऋण आहरण करने पहुंच रहे है
किन्तु यहां पर तकनीकी खराबी का हवाला देकर ग्राहकों को बैरंग लौटा दिया जा रहा है,न क़ोई उस पर सुधार कराया जा रहा है,
वहीं दूर दराज से आने जाने वाले किसानों को आर्थिक परेशानी,बढ़ गई है,
आने जाने मे दिक्क़त हो रहा है, समय पर ज़ब किसानो को पैसा नही मिल पाने के कारण उनकी खेती बाड़ी सहित बीज खरीदी के लिए काफी दिक्क़ते आनी शुरू हो गई
ख़ासकर रामानुजनगर के बीस पंचायत के किसानो के लेंन देन होने के कारण इन किसानो को काफी मसक्क्त उठाना पड़, रहा है,
वहीं विडंबना देखिए बैंक परिसर मे न बैठने की व्यवस्था है न पीने का पानी की व्यवस्था है जिससे उमस और तपती धुप मे किस कदर किसानों को परेशानी हो रही
किन्तु किसानों की दर्द समझने वाला क़ोई नही, वहीं बताया जा रहा है की वर्तमान शाखा प्रभारी द्वारा किसानो से अच्छे व्यवहार नही होने के कारण और भी बढ़ा सवाल खड़ा हो गया है
किसानों ने केंद्रीय सहकारी बैंक प्रेमनगर मे समस्त समस्याओ पर निदान हेतु जिला प्रशासन से मांग किया है जिससे किसानो की खरीब फ़सल पर सकारात्मक कार्य हो सके और किसानों को मायूसी नही ख़ुशी मिलनी चाहिए l





