
स्वच्छता ही सेवा की थीम पर कॉलेज के एनएसएस छात्राओं ने रामगिरी पर्वत पर किया विशेष स्वच्छता अभियान:
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय, उदयपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा उदयपुर के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल रामगढ़ के आसपास की गहन साफ सफाई करके स्वच्छता का अनूठा मिसाल कायम किया है। स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य वंदना पांडे के निर्देशन एवं रासेयो अधिकारी उमेश ओहद्दार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार रजक सहायक प्राध्यापक भूगोल की सराहनीय भूमिका रहीl
जिन्होंने आदि से अंत तक विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने में डटे रहे।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मी सहायक प्राध्यापक जेवियर टोप्पो एवं श्रेया रवि शंकर मनहर की भी योगदान रही।
स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित ह्यूमन राइट्स एवं आर टीआई संगठन के प्रदेश महासचिव मीडिया प्रकोष्ठ भरत लाल गुप्ता पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षक रवींद्र की उपस्थिति में एनएसएस के समस्त स्टाफ छात्र-छात्राओं की स्वच्छता कार्यक्रम उपरांत जलपान करते हुए प्रकृति जीवन और स्वस्थ स्वस्थ विषय पर क्रमशः
प्राचार्य वंदना पांडे से कार्यक्रम अधिकारी उमेश ओहेदार रविंद्र सिंह भरत लाल गुप्ता व्याख्याता मुकेश कुमार रजक आदि ने स्वच्छता को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व के संदर्भ में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए एवं आग्रह किया कि इस परिसर में आने वाले समस्त तीर्थ यात्री पर्यटकों से एक अपील किया गया कि यहां पर किसी प्रकार का सिंगल उसे पॉलिथीन एवं अन्य किसी प्रकार की अपशिष्ट पदार्थ का बिखरावना करते हुए रामगिरी पर्वत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपने मानवता का परिचय दिए जाने का अपील किया गयाl
प्राचार्य वंदना पांडे से जानकारी मिली है कि रामगढ़ में आगामी कार्यक्रम मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय उदयपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम स्वच्छता और संस्कृति है।




