कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से लगातार दे रहे है पीएम केयर्स फंड मे सहयोग पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

रामानुजनगर । कोरोना काल 2020_ 21 में करोना पॉजिटिव हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामानुजनगर रामनिवास साहू ने करोना महामारी में आम लोगों की स्थिति से प्रभावित होकर वर्ष 2022 में 2.0 कार्यकाल तक पीएम केयर फंड में प्रति माह 1000/ रुपए जमा करने का निश्चय किया। तब से लेकर आज पर्यंत यह राशि पी एम केयर्स खाता क्रमांक 2121PM20202 में जमा कर रहे हैं। 17 सितंबर 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्म दिवस पर श्री साहू ने संकल्प लिया की भाजपा 3.0 कार्यकाल तक यह राशि प्रति माह जमा करते रहेंगे।

चर्चा के दौरान श्रीसाहू ने कहा की करोना काल में काफी लोगो की असामयिक मृत्यु हुई, लोगों में काफी भय व्याप्त था। पॉजिटिव व्यक्ति परिवार से भी अलग रहता था। रोगी का छुआ बर्तन भी परिवार जन नही छूते थे। अस्पतालों में मारामारी था। मरीजों को बेड और ऑक्सीजन नही मिलता था। आम दफ्तरों में भी लोग दो गज की दूरी का पालन करते ऐसा लगता था जैसे एक मानव का दूसरे मानव से मानवता खत्म हो रहा है। निजी अस्पतालों में 5 से 6 लाख खर्च हो जाते थे। हालात इतने खराब थे की कितने लोग स्वर्ग सिधार गए। परिजन लाशों का अंतिम संस्कार तक नही कर पाए। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री की सजगता से हालात पर नियंत्रण पाया गया। भारत अन्य देशों को भी वैक्सीन प्रदाय किया। जिसकी प्रसंशा पूरा विश्व ने किया। जिस तरह से हालात थे, मुझे भी लगा राष्ट्रहित में कुछ करना चाहिए। और पीएम केयर फंड में गिलहरी प्रयास करने जिज्ञासा जागी तब से आज तक यह कार्य कर रहा हूं। मन को शांति मिलती है और लगता है राष्ट्रहित में नगण्य भागीदारी हमारी भी है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर