कोविड-19 से बचाव हेतु आम जनता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

 

 

अम्बिकापुर  छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए आम जनता में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

जिसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले तत्काल कोविड-19 जांच कराएं।

वृद्धजनों एवं अन्य बिमारियों जैसे डायबिटिज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी, की बिमारियों से ग्रसित एवं कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए।

भीड़-भाड़ एवं कम हवादार वाले जगहों में जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं।

खांसते एवं छीकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर से मुंह एवं नाक को ढक लें।

सर्दी जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें एवं समय-समय पर हाथ धोते रहें।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan