खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम सड़क लोकार्पण,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क लोकार्पण, मितान क्लब व किसान सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

अम्बिकापुर ब्यूरो 

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 9 जून 2023 को अम्बिकापुर आएंगे।

वे प्रातः 10ः00 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड से जिले के सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम केरजू के लिए प्रस्थान करेंगे।

केरजू में सड़क लोकार्पण, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सम्मेलन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री भगत अपरान्ह 12ः35 बजे केरजू से बेलजोरा के लिए प्रस्थान करेंगे और जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपराह्न 01ः20 बजे बेलजोरा से महेशपुर प्रस्थान करेंगे और सड़क निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अपराह्न 02ः35 बजे महेशपुर से बतौली विकासखण्ड के ग्राम कुनकुरी प्रस्थान करेंगे और पूर्व विधायक के प्रतिमा अनावरण एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वे अपराह्न 03ः20 बजे बतौली से नवानगर अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

नवानगर में भूमिपूजन, लोकार्पण एवं किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री भगत अपराह्न 05ः20 बजे नवानगर से बौरीपारा अम्बिकापुर निवास हेतु प्रस्थान करेंगें।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan