छठ महापर्व पर सांवरिया सेठ सेवा समिति बांटेगी 100 किलो ठेकुवा महाप्रसाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। इस वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर श्री सांवरिया सेठ सेवा समिति द्वारा छठ घाट पर सुबह 100 किलो ठेकुवा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति के सभी सदस्य इस धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। मुख्य व्यवस्थापक हर्ष कुमार गुप्ता, सदस्य मेहुल विश्वास, संदीप पटेल और मनोज साहू के नेतृत्व में समिति हर धार्मिक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाती है। चाहे देवगढ़ धाम में कांवरियों के लिए चाय, नाश्ता और पानी की व्यवस्था हो या अन्य धार्मिक कार्यक्रम, समिति भंडारे के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ती। इस बार भी छठ पूजा के पावन अवसर पर भक्तों के बीच ठेकुवा प्रसाद वितरण कर समिति अपनी सेवा भावना को प्रदर्शित करेगी।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई