सांसद ट्रॉफी ओपन शतरंज प्रतियोगिता में गौतम केसरी बने विजेता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

13 वर्षीय अंशुमान सहाय ने वयस्कों के बीच दिखाया कमाल, रहे उपविजेता

सूरजपुर। साधुराम विद्या मंदिर में रविवार को संपन्न हुई सांसद ट्रॉफी संभाग स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता ने जिले में शतरंज के प्रति नया जोश और उत्साह जगा दिया। अंबिकापुर के तेजतर्रार खिलाड़ी गौतम केसरी ने 7.5 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं 13 वर्षीय बाल प्रतिभा अंशुमान सहाय ने वयस्क खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन खेल दिखाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अजय गुप्ता ने दमदार खेल के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

150 से अधिक प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त मुकाबला

प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आठ दौर चले इस रोमांचक मानसिक संग्राम में हर चाल ने दर्शकों को बांधे रखा। गौतम केसरी का संयमित खेल और निर्णायक क्षणों में लिया गया साहसी निर्णय उनके अनुभव का प्रमाण रहा। वहीं अंशुमान सहाय का प्रदर्शन जिले में उभरती युवा प्रतिभा की मिसाल बन गया।

कार्यक्रम में गणमान्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,

सांसद प्रतिनिधि राजेश्वर तिवारी, रेडक्रॉस चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल,एसआरवीएम निदेशक राहुल अग्रवाल, प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय,तथा छत्तीसगढ़ कॉमर्स चेंबर के महामंत्री रौनक जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

महिला वर्ग और बाल वर्ग में चमकी प्रतिभाएं

महिला वर्ग में कशिश सिन्हा और मानसी चौधरी ने उत्कृष्ट खेल दिखाया।

बालक एवं बालिका वर्गों में विनायक सिंह, रोहन गुप्ता, संस्कार सिंघल, निवेद जायसवाल, अक्षत डांगरे,

सुरभि राय, फरहीन खान, अनन्या रे, आयशा बानो और न्यासा यादव विजेता बने। उपविजेता रहे ज्ञानवर्धन, अमन सिंह, हर्ष चौरसिया, अरुप रे, प्रज्वल पांडे,स्नेहा गुप्ता, मेधांसी तिर्की, वेदिका शर्मा और परिधि गुप्ता।

भावुक क्षणों ने बांधा माहौल

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब 80 वर्षीय वयोवृद्ध खिलाड़ी हरिदास अग्रवाल को सम्मानित किया गया।वहीं नन्हे खिलाड़ी वेदांत चौरसिया को पुरस्कार मिलते ही मंच तालियों से गूंज उठा।संचालन और निर्णायक मंडल की भूमिका सराही गई प्रतियोगिता का संचालन सीमांचल त्रिपाठी ने ओजपूर्ण शैली में किया। निर्णायक मंडल में प्रदीप मंडल, शेषरतन जायसवाल, योगेंद्र गुप्ता, अंजुम,सुनीता राजवाड़े, रवि शंकर गुप्ता और कुसुम यादव ने निष्पक्ष भूमिका निभाई।

समापन अवसर पर राजेंद्र जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की जल्द ही ज़िला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

सूरजपुर शतरंज संघ की सक्रिय भूमिका

पूरे आयोजन में सूरजपुर शतरंज संघ के सुरेश कुमार, जयेंद्र राजवाड़े, विवेक जायसवाल, सहदेव राम रवि,सुनीता राजवाड़े, संजय सिदार, उमेश कुमार, मोनिका रवि और मनोज साहू की सक्रिय भागीदारी ने इसे सफल बनाया।

यह आयोजन साबित करता है कि जब समर्पण, संगठन और लक्ष्य एक साथ हों,तो कोई प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि शहर की शान बन जाती है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई