जगतपुर के सुने घर मे सेंधमारी कर नकदी व राशन ले उड़े चोर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चोरी, सूने घर में सेंधमारी कर नगदी-राशन ले उड़े चोर

रामानुजनगर -== थाना अंतर्गत ग्राम जगतपुर में ताला लगे घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

आवेदिका रनमेत पति स्व. दलसाय, निवासी ग्राम जगतपुर, ने बताया कि वह दिनांक 27.10.2026 को अपने घर में ताला लगाकर अपनी बड़ी पुत्री के घर ग्राम गोविन्दपुर गई थी। पीछे से दिनांक 01.11.2026 की रात अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर पेटी में रखे 1500 रुपये नगद, लगभग 30 किलो चावल, 4 लीटर रिफाईन तेल, 2 किलो चना एवं पेटी सहित सामान चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी पड़ोसी सुरेश ने दिनांक 02.11.2026 को सुबह उसके दामाद विजय सिंह के मोबाईल पर दी। जब वह दामाद के साथ ग्राम पवनपुर स्थित घर पहुंचकर देखी तो चोरी की जानकारी हुई।

दिनांक 02.11.2026 को पीड़िता ने थाना रामानुजनगर में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan