जच्चा बच्चा की मौत के बाद नर्सिंग होम को किया गया था सील ,इलाज के लिए अब फिर खुला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू । प्रशासनिक सांठ-गांठ की वजह से यहां रश्मि नर्सिंग होम फिर एक बार सुर्खियों में आ गया है।जच्चा बच्चा की मौत के बाद भारी हंगामा के बीच इस नर्सिंग होम को प्रशासन ने सील कर दिया था।पिछले 5 अप्रैल को जच्चा बच्चा की मौत इलाज के दौरान यहां हो गई थी जिसको लापरवाही का वजह बताया गया था।भारी हंगामा के बीच प्रशासन ने इसे सील कर दिया था और इस मामले में डॉक्टर को निलंबित कर मामला दर्ज किया गया था,मामला अभी लंबित है इसके बावजूद भी नर्सिंग होम को इलाज के लिए खोल दिया गया है। नर्सिंग होम को खोलने में प्रशासनिक सांठ गांठ की बातें सामने आ रही है अस्पताल प्रबंधन भी मिला हुआ है। तहसीलदार वर्षा बंसल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश के बाद उक्त नर्सिंग होम को खोला गया है जिसमें ओपीडी से इलाज किया जा सकता है। नर्सिंग होम के खुलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। बताया गया है कि 10 अक्टूबर को इस नर्सिंग होम को खोला गया है हालांकि सील लगने के बाद भी इस नर्सिंग होम से इलाज जारी रहा और डॉक्टरों द्वारा लिखी पर्ची इसके सबूत है। सवाल यह है कि अभी मामला लंबित है तो फिर क्यों प्रशासन इस नर्सिंग होम पर मेहरबान है इसकी भी जांच होनी चाहिए।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर