
। सूरजपुर अनिल साहू। शिक्षा विभाग में अफसर लापरवाह शिक्षको पर संरक्षण बनाए हुए है। मानो इन्हे नियम विरुद्ध कार्य करने का खुला छूट दे रखे हो। ग्रामीणों द्वारा एक शिक्षक को हटाने को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री को लिखित शिकायत देकर हटाने की मांग की गई थी। किंतु आज दिनांक तक शिक्षा विभाग के अफसर हटाए नही।
ग्रामीणों द्वारा दिए लिखित शिकायत में बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
प्रभारी प्राचार्य गया प्रसाद हमेशा ही ग्रामीणों से विवाद करते है। और समय पर अपना शिक्षण कार्य भी नहीं करते है। इनके विरुद्ध तहसीलदार लटोरी जिला सुरजपुर द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को दिया गया है। पूर्व में भी कई बार में कार्य में अनुपस्थित रहने एवं अभद्र व्यवहार के कारण निलंबित होने के बाद भी सुधार नही हुआ है। जिसे हटाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से की है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर



