जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव संघ के समर्थन पर उतरे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

प्रतिनिधि ओढ़गी सूरजपुर

  मोहन राजवाड़े

जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम व जनपद उपाध्यक्ष ज्योति संजीव श्रीवास्तव बने सचिव संघ के संरक्षक

 

 

ओडगी,प्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव संघ द्वारा अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नए संरक्षकों की नियुक्ति की हैl

   इस सबंध जनपद पंचायत सचिव संघ के जनपद अध्यक्ष गिरजा शंकर सोनी ने  विज्ञप्ति जारी करते हुए  जनपद पंचायत प्रतापपुर के युवा जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ज्योति संजीव श्रीवास्तव को संरक्षक के रूप में नियुक्त किया हैl

उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत में विकास कार्य सुचारू रूप से संचालन करने व पंचायत और जनपद पंचायत के बीच बेहतर तालमेल के लिए  संरक्षक नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति से सचिव संघ को कार्य करने में सहूलियत होगीl

वही संरक्षक नियुक्त होने पर जगत लाल आयाम ने कहा है कि हम सब मिलकर जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में और तेजी लाएंगे सचिव संघ की जो भी समस्याएं होंगी उसे निराकरण करते हुए हरदम उनके कदम से कदम मिलाकर चलेंगे इस अवसर सचिव  संघ के पदाधिकारी व सचिव  संघ अपनी एक सूत्रीय मांग  कों लेकर अनिश्चित कालीन  हड़ताल  कर कार्य बंद कलम बंद कर दिया हैं जिससे पंचायत  का काम ठप  पढ़ गया हैं llll

Aashiq khan
Author: Aashiq khan