जनपद सभा कक्ष में दीदी के गोठ कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। जनपद पंचायत उदयपुर के सभा कक्ष में दीदी के गोठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में रेडियो प्रसारण के माध्यम से दीदी के गोठ में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के द्वारा प्रसारित संदेश को सुनाया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रेरित होकर आगे अमल करने पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराने कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह ने कहा भाजपा सरकार महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजना चला रही है, सरकार की मंशा है कि हर घर की महिला सशक्त बनें। समूह के माध्यम से लघु उद्योग कर आर्थिक समृद्धि बन सके। मंडल महामंत्री कल्पना भदोरिया ने कहा सरकार महिलाओं की उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रही है, गांव गांव में समूहों के माध्यम से बेहतर काम हो रही है। जनपद अध्यक्ष ने भी समूह की महिलाओं को प्रेरित कर कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, मंडल महामंत्री कल्पना भदोरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, संकुल व ग्राम संगठन के पदाधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूह के दीदी सहित समूह के 100 महिलाएं रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *