जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को मिलेगा शीतल जल: विधायक पारसनाथ राजवाड़े

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पानी क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े 

 

 ग्राम पंचायत खर्रा इंदरपुर चिकनी जल प्रदाय कार्य का भूमि पूजन एवं महिला बाल विकास कर्मचारियों को मोबाइल वितरण कार्यक्रम संपन्न 

 

ओड़गी । आज ग्राम पंचायत खर्रा में मैं जल जीवन मिशन के तहत एवं महिला बाल विकास कर्मचारियों को मोबाइल वितरण का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े रहे कार्यक्रम स्थल में पहुंचने तक हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं करमा गीत प्रतिभागियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया इसके पश्चात हजारों ग्रामीणों के समक्ष पैदल यात्रा कर भूमि स्थल पर पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत होने वाले निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया इसके पश्चात क्षेत्र के ग्रामीणों को क्षेत्र के विधायक पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में जब मैं विपक्ष में विधायक था तब नाव के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए जाना पड़ता था इसी से मुझे पता चलता था कि यहां के ग्रामीणों को मुख्यालय और जिला में जाने के लिए कितना अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था शासन बनने के पश्चात ही करोड़ों के लागत से और मजबूती के साथ पुलिया का निर्माण कार्य कर कराया गया जिससे ग्रामीणों को मुख्यालय और जिला जाने में आसानी मिली है 15 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहती तो ओड़गी मुख्यालय से लेकर बिहारपुर आसानी से काम हो सकते थे परंतु उनके द्वारा काम न करने के कारण लोग 15 सालों तक विकास से अछूता रहे आज जैसे ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई और मेरे द्वारा करोड़ों रुपए के लागत से जगह-जगह निर्माण कार्य कराया गया और शिक्षा की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया आज इसी का नतीजा है कि लोग खुशहाली से जीवन यापन कर रहे हैं जल जीवन मिशन के तहत खर्रा इंदरपुर चिकनी जल प्रदाय कार्य का निर्माण कार्य हो जाने से लोगों को स्वच्छ पानी और पानी के समस्या से निजात मिलेगी इसके पश्चात अन्य वक्ताओं के द्वारा भी सभा को संबोधित किया जनपद अध्यक्ष मनिहारी लाल पैकरा , जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक राम यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रभान राजवाड़े ,पूर्व पीसीसी सदस्य अवधेश गुर्जर भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह , राजू यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता के द्वारा भी सभा को संबोधित कर शासन के योजना के बारे में बताएं ओड़गी ,कालामांजन ,पालदनोली ,खर्रा , गिरजापुर , इंन्दरपुर, रामपुर , कुदरगढ़, चपदा,धूर, बभना, आनंदपुर भंवरखोह , कप्पा ,गंगोत्री, लाजित, मधुरधक्की के ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी सप्लाई की जाएगी इसके पश्चात महिला बाल विकास के कर्मचारियों को भी मोबाइल वितरण किया गया , कार्यक्रम में उपस्थित गौतम कुशवाहा , ,सुदामा यादव, विजेंद्र सिंह, शशांक प्रताप सिंह ,सोनू पाण्डेय ,पिंटू गुर्जर ,मनोज साहू, राहुल सिंह, अख्तर खान, विनय पावले, सीईओ रणवीर साय, ओड़गी थाना प्रभारी एवं महिला बाल विकास के कर्मचारी गढ़ एवं काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन राजू यादव के द्वारा किया गया

Aashiq khan
Author: Aashiq khan