ठेकेदारी से नकल कराने कि उगाही,, शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं,, साठ गांठ का लगा आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज

प्रतिनिधि रामानुजनगर

तुलेश्वर सिंह पोर्ते

 

जिला शिक्षा आधिकारी के आदेश की हुई अव्हेलना, केन्द्राध्यक्ष ने की मनमानी, नकल कराने वाले दो जूनियर शिक्षक को बनाया उप केन्द्राध्यक्ष 

 

 

– शिकायत के बाद भी प्रशासन ने नही लगाई वरिष्ठ शिक्षकों की डियूटी नकल का खुल्ला खेल आज भी चल रहा है 

 

शासन  प्रसाशन  कुंभकरणीय नीद मे लीन l

उगाही  कर नकल करने कि दी गई छूट l

 प्राइवेट परीक्षारथियों कों अलग बंद कमरे मे बैठ्या जाता  है, अधिकांश परीक्षार्थी  अन्य जिले व राज्य के बताये जा रहे हैंl

 

 

 

 

 माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12 वी का परीक्षा 1 मार्च को समूचे प्रदेश में आयोजन किया गया है। रामानुजनगर विकास खण्ड के परीक्षा केंद्र शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर में छात्रों से ठेकेदारी व उगाही कर नकल कराने की शिकायत हुई थीं, जिस पर जिला शिक्षा आधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेकर केन्द्राध्यक्ष को पत्राचार कर स्कूल के कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगा दिया था ।चुकी जिला शिक्षा आधिकारी के आदेश की अव्हेलना करते हुए नियमों को ताक में रख कर केन्द्राध्यक्ष ने विद्यालय के ही 2 जूनियर शिक्षको को उप केन्द्राध्यक्ष की नियुक्ति मनमाने तरीके से किया  है। बल्कि सीनियरिटी का ख्याल  नही रखा गया है। और नकल कराने का खुला खेल भी बदस्तूर जारी है। 

 

उल्लेखनीय है कि सुरजपुर जिले के रामानुजनगर विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर में शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा स्वंय की डियूटी लगवाकर लाखो का लेंन देंन छात्रों द्वारा कराया गया है । जिसकी शिकायत राष्ट्रीय जनसभा पार्टी ने जिला शिक्षा आधिकारी से करके स्कुल के कर्मचारियों की डियूटी से पृथक व निष्पक्ष   परीक्षा का संचालन करने की मांग की गई थी। जिस पर जिला शिक्षा आधिकारी द्वारा केंद्राध्यक्ष को निर्देशित कर समस्त कर्मचारियों की नियुक्ति अन्य विद्यालय मे करने की मांग की गई थी।

 

ज्ञात हो कि के न्द्राध्यक्ष पिताम्बर मराबी जो कि तिवरागुड़ी के प्रभारी प्राचार्य है। इनके द्वारा उप केन्द्रा अध्यक्ष की नियुक्ति राजेश चौधरी जो  लेकचरर है, दूसरा उप केन्द्राध्यक्ष प्यारे लाल जगत जो कि संस्कृत विषय का लेक्चरर है।

इन दोनों कि नियुक्ति उप केन्द्राध्यक्ष के तौर पर किया गया है। जो कि दोनों काफी जूनियर है। इनसे सीनियर  श्रीमती देव कुमारी राजवाड़े, मुनेश कुमार साहू को छोड़ कर जूनियर को उप केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है ताकि नकल कराया जा सके। सूत्रों के हवाले से सूचना मिल रहा है कि प्राइवेट परीक्षार्थियों को कमरा नम्बर 09 में एक जगह पे बैठा कर नकल कराने का खुला खेल चल रहा है।

 

 

बताया जाता  है कि इस स्कूल के कुछ शिक्षकों द्वारा 12वी कक्षा के प्रायवेट छात्र से करीब 15 – 20 हजार रुपये का सौदा हुआ है। इस राशि के बदले में 70 – 80 प्रतिशत की अंक दिलाने का झांसा दिया गया है। बतादें की नकल के खुला खेल सुरजपुर जिले के कई विकास खण्ड जिसमें से रामानुजनगर, ओड़गी (बिहारपुर) प्रेमनगर, प्रतापपुर में नकल बड़े पैमाने पर प्रतिवर्ष होता है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan