
CG आजतक न्यूज
प्रतिनिधि प्रेमनगर
बुद्धमान सिंह मराबी
ग्राम पंचायत वृन्दावन मे सीसी सड़क निर्माण एजेंसी ग्राम पंचांयत के द्वारा सीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है, सीसी सड़क निर्माण कि स्वीकृति राशि लगभग 12 लाख बताया जा रहा है यह सीसी सड़क मार्ग का निर्माण वृन्दावन कटेल पारा पवन घर से सघन घर तक लगभग 300 मीटर स्वीकृति मिला, है, निर्माण एजेंसी के द्वारा कार्य मे गांव के मजदूरों से काम नहीं करा रहा है कार्य कों आजक्स मशीन तथा मजदूर अन्य गांव से लाकर कराया जा रहा है,
सीसी सड़क निर्माण मे व्यपापक रूप से स्तर हिन् कार्य कराने का मामला प्रकाश मे आया है, बताया जाता है कि कार्य कों प्राकलन के विपरीत करया जा रहा है, ज्ञात हो कि रेता 8 गिट्टी 10′ सीमेंट 01 के मशाला से निर्माण कराया जा रहा है, गौरतलब है कि एक तरफ शाशन सड़क मार्ग कों ग्रामीणों के सुविधा हेतु स्वीकृति देता है कि सड़क मार्ग बनने के बाद लोगों कों आने जाने का मार्ग ठीक हो लेकिन घटिया निर्माण के कारण इस तरह कि सड़क समय से पहले धराशयी हो जाते है क्युकी निर्माण के समय बिना इंजीनियर के ही सीसी सड़क का निर्माण करा चुके, इस सड़क मार्ग मे आज सुबह से तराई करना था किन्तु अबतक तराई शुरू नहीं किया गया इस तरह सरपंच सचिव कि मनमानी के पूर्वक कारण सीसी सड़क मे गुणवत्तापूर्वक कार्य नहीं किया गया है,, घटिया निर्माण से ही यह सड़क मार्ग समय से पहले खराब होने कि अंदेशा उजागर कर रहा है, ग्रामीणों ने सड़क मार्ग कि शिकायत जनपद के वरिष्ठ अधिकारी व एस डीओ इंजीनियर कों दूरभाष से जानकारी दिया लेकिन सरपंच सचिव के इतने लम्बे हाथ कि अधिकारी अपने कार्यालय से हिल नहीं पाए औऱ इधर मन चाहां सीसी सड़क मे मटेरियल कों उपयोग धड़ल्ले से कर दिया गया, कमीशन खोरी कि वजह से नवनिर्मित सड़क का निर्माण होना कोई आश्चर्य कि बात नहीं प्रेमनगर के पहुंचविहीन पंचायतो मे इसी तरह के दबँग सरपंचो के कारण घटिया निर्माण कराया जाता है,, अब देखना यह है कि इस सड़क मार्ग कि गुणवतता जांच औऱ इंजीनियर द्वारा मूल्यांकन किस तरह किया जाएगा, लिए
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस तरह के घटिया सड़क निर्माण कि जांच व कार्रवाही कि मांग किया है lll



