डॉ. प्रेमसागर मिश्रा अध्यक्ष_ सह_प्रबंध निदेशक, एस. ई. सी. एल. बिलासपुर, एवं बी.एन.झा महाप्रबंधक बैकुंठपुर कि अध्यक्षता में हुई कंटीन्यूअस माइनर मशीन कि उद्घाटन समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

कोरिया पाण्डवपारा। जिले के समीपस्त एस. ई. सी. एल. कोलमाइंस पाण्डवपारा में कंटीन्यूअस माइनर का हरी झंडी दिखा कर हुई उद्‌‌घाटन, पाण्डवपारा भूमिगत खदान झिलिमिली , बैकुठपुर क्षेत्र (एसईसीएल) में एस.ई.सी.एल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा० प्रेमसागर मिश्रा के कर कमलों से बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी. एन. झा एवं अन्य अधिकारियों तथा श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

इस कार्यक्रम में मुख्यालय ‌बिलासपुर से अतुल सिंह (महाप्रबंधक) एवं संजीव (महाप्रबंधक) उपस्थित हुए।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आर. पी सिंह (स्टाफ अधिकारी) जी राजेन्द उसार (महाप्रबंधक संचालन), आर-पी-मिश्रा (महाप्रबंधक / उप क्षेत्रिय प्रबंधक झीलिमिली श्री बी. पाण्डेय (खान प्रबंधक पाण्डवपारा) अमय गोविंदवार (खान प्रबंधक झिलमिली एवं अन्य अधिकारीगण श्रमिक श्रम संघ के प्रतिनिधि इंद्रदेव चौहान, शिवकुमार दुबे एवं अन्य माइनिंग कंपनी से संदीप सिंह अनिल सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसी बीच सीएमडी डॉक्टर प्रेमसागर मिश्रा ने बताया कि कंटीन्यूअस माइनर के प्रतिवर्ष 3.60 लाख टन कोयला का उत्पादन किया जायेगा जिससे पाण्डवपारा खदान से वर्ष में 5.0 लाख टन कोयला उत्पादन होगा।

anil sahu
Author: anil sahu