
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पार्लर का उदघाटन हुआ,
—-लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
आज हबीब नगर में कौशल विकास के अंतर्गत जन शिक्षण संस्था सरगुजा छत्तीसगढ़ द्वारा पार्लर का उद्घाटन उर्दू अकादमी सदस्य इस्माईल खान ने फीता काट कर किया,
जिसमें महिलाएं पार्लर का कोर्स करेंगे और आत्मनिर्भर बनेगी।
मुख्य अतिथि शफी अहमद वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े थे और इस्माइल खान सदस्य उर्दू अकादमी छत्तीसगढ़ शासन एवं पिछला वर्ग कांग्रेस के नेता रब्बानी अहमद लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति के सदस्य – रुखसाना फिरदौस, रशीदा खातून, शबाना, नाजिया, सुल्तान सिद्दीकी शरीफुन निशा,रानी एवं हनी उपस्थित थी,
बताया जाता है की लगभग 35 महिलाएं यह प्रशिक्षण लेंगी।
लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जन शिक्षा संस्थान द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,, इस अवसर पर काफी संख्या मे मुस्लिम समुदाय की महिलाएं मौजूद रही l







