
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
ब्य
अंबिकापुर
सदभावना तकिया मजार शरीफ मे तीन दिवसीय उर्स शरीफ का समापन्न किया गया ल
विदित हो की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तकिया मजार शरीफ का उर्स मुबारक हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया 14 मई को शाम पांच बजे जामा मस्जिद से चादर को ढ़ोल नगाडो के साथ मजार शरीफ पहुंचकर मुराद शाह मोहब्बत शाह और तोता के मजार मे चादर संदल भेट कर देश प्रदेश के साथ सरगुजा संभाग के सुख समृद्धि की कामना किया गया, वहीं कववाली का शुभारम्भ के ख़ास मौके पर छ ग सासन के मंत्री अमरजीत भगत द्वारा फीता काटकर किया गया, वहीं 16 मई को मजार मे चादर संदल के बाद दुआ बाद शानदार कववाली का प्रोग्राम के मुख्य अतिथि छ ग शासन के केबनेट मंत्री अमरजीत भगत के गरमामयी उपस्तिथि मे सम्पन्न हुआ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उर्स मे आये हुए समस्त माता बहनों बुजुर्गो को मुबारक बाद देते हुए कहा की सरगुजा संभाग का हिन्दू मुस्लिम एकता का सबसे बड़ा सार्वजनिक उत्सव है, कहा हिन्दुस्थान मे ऐतिहासिक तकिया मजार हैँ जहाँ पर सर्व धर्म के लोग अपनी मन्नते माँगने पहुंचते हैँ और पूरा होते ही मन्नते उतारने भी आते हैँ,,
ज्ञात हो की उर्स स्थल पर कमेटी के द्वारा मंत्री जी से तीन प्रकार की मांग किया जिसे मंत्री जी ने तत्काल स्वीकृति भी प्रदान किया, कमेटी के लोगों ने टावर लाइट, कैम्पस डामरीकरण, तथा स्ट्रीट लाइट की मांग पर तत्काल स्वीकृति दी, उर्स कमेटी के दर्जनों युवाओ द्वारा ब्लड डोनेट किया गया यह कार्य की काफी प्रसंशा भी मंत्री जी ने किया, उल्लेखनीय हैँ की उत्कृष्ट कसरी करने वाले विभिन्न पार्षद फोजिया नाज,गजाला नुसरत फातमा शमा प्रवीन को समाननीत किया गया ल
समाजिक कार्य मे महत्त्वपूर्ण भूमिका योगदान देने वाले निक्की खान, मोनू खान, सदाब आलाम, रहाँ रजा, बाबरा नाज इदरीश काजू, कलीम, सहजेब अंसारी साजिद खान, असरफ, ताहिर हुसैन, इस्तीयाक, श्रीमती सुल्ताना सिद्दीकी को मंत्री जी द्वारा चादर व प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस शुभ अवसर पर मंत्री जी ने एक कववाली गाकर लोगों का मन मुग्ध कर दिया जिससे लोगों ने उनका ताली बजाकर अभिवादन किया, तत पश्चात कववाली का शानदार रोमांचक मुकाबला कव्वाल जुनेद सुल्तानी और कववाला नुसरत खानम के बीच हुआ जिन्हे सुनने के लिए पूरी रात श्रद्धांलुओ की भीड़ खचा खच भरी रही अनुमान लगाया जा रहा हैँ की इस वर्ष लोगों की भी पचास हजार से ज्यादा थी वहीं पुलिस प्रसासन के थाना प्रभारी रुपेश नारंग , मुसा सिद्दीकी,डॉ विकास पांडेय डॉ चदरदत मिश्रा को भी मंच मे सम्मानित किया गया ल
इस अवसर पर इरफ़ान सिद्दीकी, प्रवेज आलम, जेपी श्रीवास्तव दितेंद्र मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, इस्माईल खान, अब्दुल लतिफ, जलील सिद्दीकी संजय अंबस्ट, विवेक अग्रवाल सहित काफी संख्या मे उर्स कमेटी के सदस्य मौजूद रहे l




