पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों को बैंक खाता से आधार सीडिंग अनिवार्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अंबिकापुर

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/

के माध्यम किया जा रहा है।

भारत सरकार के नियमानुसार विद्यार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है।

जिसमें विद्यार्थियों का बैंक खाते का आधार से सीडिंग होना अनिवार्य है।

उन्होंने वर्ष 2022-23 में ऐसे विद्यार्थी जिनका छात्रवृत्ति भुगतान नहीं हुआ है, तत्काल अपना व्यक्तिगत बैंक खाता को आधार सीडिंग कराकर 25 मई 2023 के पूर्व संस्था को सूचना देने का आग्रह किया है।

निर्धारित समयावधि तक आधार सीडिंग की जानकारी संबंधित संस्था को नही दिये जाने की दशा में छात्रवृत्ति भुगतान किया जाना संभव नही होगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई