तकिया मजार शरीफ पहुँचे खादय मंत्री अमरजीत भगत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

.CG आजतक न्यूज़

 ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

आशिक खान

 सदभावना तकिया मजार शरीफ मे सलाना उर्स की तैयारी को मद्देनजर रखते हुए आज छ ग प्रदेश के खादय मंत्री वस्तु स्तिथि का जायजा लेने तकिया पहुँचे अंजुमन कमेटी के द्वारा उनका स्नेहिल स्वागत किया गया, इस अवसर पर तकिया अंजुमन कमेटी के जानिब से खादय मंत्री का पगड़ी साफा भी बांधा गया, ततपश्चात खादय मंत्री ने तकिया मजार मे अपनी हाजरी देते हुए हजरत मुराद शाह बाबा, मोहब्बत शाह बाबा को चादर संदल भेट करते हुए देश प्रदेश के खुशहाली अमन चैन के लिए दुआ भी माँगा,

कमेटी के सदस्यों ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तकिया मजार शरीफ मे उर्स का आयोजन तीन दिवसीय आयोजित हैँ जो 14 मई से 16 मई तक आयोजित  होगा जिसमे  दो दिवसीय महसूर कववालो  द्वारा कव्वाली  का प्रोग्राम होगा

उर्स के संबंध मे अवलोकन करने पहुँचे खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने प्रसासनिक अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए बिजली, पानी, वाहन पार्किंग, दुकान आवनटन सहित सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम करने के निर्देश संबंधित विभाग  को दिए उन्होंने कहा की उर्स मे आने जाने वाले किसी भी श्रद्धांलुओ को किसी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए, इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर व छग राज्य मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफ़ान सिद्दीकी के  आलावा तकिया पंचायत की सरपंच सहित उर्स व मजार शरीफअंजुमन कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई