
Ýसूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित तहसील कार्यालय के समीप एक अधिवक्ता का शव देखे जाने के बाद यह खबर हवा की तरह फ़ैल गई,
दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबीसी महेंद्र साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता घटना स्थल पहुंचे एवं घटना की जानकारी से अवगत हुए,
बताया जाता हैं की स्व रेवती रमण दुबे स्थानीय तहसील मे स्टाम्प वेंडर, का कार्य एवं , अधिवक्ता थे तथा , जीवन बीमा के एजेंट बतौर कार्य करते थे,
आज उनका शव तहसील कार्यालय के समीप देखा गया, खबर की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या मे नगर वासी पहुंचने लगे,
जहाँ पर तरह तरह की चर्चा हो रही है,हलाकी मृतक के शरीर मे कुछ खून के धब्बे देखा गया दाहिने आँख पर कुछ चोट के निसान प्रतीत हो रहा है,
किंतु यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं की उनकी मौत किस कारण से हुई है
की स्व दुबे अत्यंत ही मिलनसार व्यक्ति थे,सभी से उनका अच्छा मेल मिलाप रहता था, बताया जा रहा है की आज वे तहसील मे नहीं आये थे
लेकिन तहसील कार्यालय के समीप उनका शव मिलने से लोगों मे शोक का वातावरण निर्मित हो गया हैं,
सुचना पर थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़, तहसीलदार सूर्यकान्त सहित जनपद एवं तहसील के समस्त अधिकारी मौजूद रहे,
कैसे हुई मौत से नगर वासी और परिजनों को विश्वाश ही नहीं हो रहा चुकी,
पुलिस शव को पंचनामा बाद अपने कब्जे मे लेकर मछयूरी मे रखवा दिया गया है,
कल बुध वार को पीएम बाद ही परिजनों को शव वापस सौपा जाएगा,






