प्रधानमंत्री का लखपति महिला पहल पर वर्चुअल कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सुरजपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सम्पूर्ण देश में 3 करोड़ स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को लखपति बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु वर्चुअल माध्यम से देश भर के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित कर महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय को प्रतिवर्ष 1 लाख रूपये से ज्यादा करने हेतु प्रोत्साहित किया उन्होने दोहराया कि हमारा संकल्प है कि हम भारत को 2047 तक विकसित भारत बनायेंगे जिसमें देश भर के स्वयं सहायता समूहों के दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन सूरजपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूरजपुर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि सूरजपुर जिले में भी समूहों की महिलाओं के द्वारा भी अपनी आजीविका को बढ़ाने हेतु विभिन्न गतितिधियों का संचालन कर 30 हजार से अधिक महिलायें आज लखपति दीदी के श्रेणी में शामिल है। उन्होनें उपस्थित अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित कर लखपति दीदी बनने व अधिक आजीविका गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू ने भी महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री रामकृपाल साहू, श्री अजय गोयल, श्री थलेश्वर साहू, श्री शशिकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल एवं श्री मनीष सिन्हा, श्री सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई