

CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो
अंबिकापुर सरगुजा
मिस्त्री संघ के अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह ने अपने पंचायत के वरिष्ठ व गरीबों को तीर्थ यात्रा मे ले जाकर पुण्य का कार्य किया हैं,
विदित हो की ग्राम पंचायत दवना के सरपंच श्रीमती मंबसिया देवी ने अपने ही गांव के दर्जन भर लोगों को काशी विश्वनाथ एवं रामलला के दर्शन कराने का चुनावी घोषणा किया था जिस पर आज बुधवार को बनारस के गंगा नदी अस्सी घाट,
कासी विश्वनाथ मंदिर पर पर गांव के बुजुर्गो के साथ मत्था टेक दर्शन किया वहीं दर्शन उपरांत अयोध्या नगरी मे देर शाम पहुंचकर श्री राम जन्म भूमि पहुंचकर राम लला के दर्शन और आरती की, इस सराहनीय कार्य का फोटो वायरल होने पर यह स्पष्ट हुआ
की रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम दवना सरपंच और पति ने अपने गांव के वरिष्ठ ग्रामीणों को तीर्थ यात्रा पर लेकर पहुँचे जिससे गांव के ग्रामीणों मे हर्ष व्याप्त है लोगों ने सरपंच के प्रति आभार व्यक्त किया हैं
, तीन दिवसीय प्रवास मे सभी को खाने और भोजन की उत्तम व्यवस्था कराया जा रहा है l





