
दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने 39 और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में 32 भावी मतदाता हुए शामिल
मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में दिव्यांजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये लगातार खण्डस्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के माध्यम से दिव्यांग भावी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उप संचालक श्रीमती अंजना बैक ने बताया कि मंगलवार को बड़ी बाज़ार चिरमिरी के जनपद स्कूल भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
शिविर में कुल 39 दिव्यांजनों के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीन प्रमाण पत्र और नवीनीकरण लिए आवेदन किया गया।
शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, यूडीआईडी प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र बनाने के साथ नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्धारित स्वास्थ्य जाँच की।
इसी तरह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 3 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ।
शिविर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें 17+ के 32 भावी दिव्यांग मतदाता शामिल हुए। मतदाताओं ने सेल्फ़ी ज़ोन में फोटो भी खिंचाया।
कार्यक्रम में एसडीएम चिरमिरी श्री संतराम मरकाम, निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।





