दो माह पूर्व घायल अवस्था मिले होटल संचालक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप शव को थाना के सामने रख परिजनों एवं वार्ड वासियों का धरना*

सूरजपुर। लगभग दो माह पूर्व सूरजपुर मानपुर निवासी होटल संचालक दिनकेश्वर साहू पिता धनुसधारी अपने किसी परिजन के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने दिनांक 05 03 2024 को जिला कोरिया के ग्राम रनई गए हुए थे परिजनों का आरोप है कि बारात के दौरान दिलकेश्वर साहू नामक व्यक्ति के साथ मारपीट किया गया था जिसकी शिकायत पटना थाने में किया गया था एवं इलाज के लिए डॉक्टर के द्वारा रायपुर रिफर किया गया था
रायपुर में इलाज के दौरान दिलकेश्वर साहू पिता धनुकधारी मानपुर-सूरजपुर लगभग 48 वर्ष जिला सूरजपुर मानपुर के निवासी थे जिनकी रायपुर में इलाज के दौरान 12/05/2024 को मृत्यु हो गई मृतक के परिजनों एवं सूरजपुर के वरिष्ठ जनों के द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए कोरिया जिले के थाना पटना में पहुंचकर डेथ बॉडी को थाने के सामने रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया गया परिजनों ने कहा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक दाह संस्कार के लिए परिजन डेथ बॉडी को ले जाने के लिए इनकार किया किया पटना पुलिस प्रशासन की कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही देखने को मिली है पीड़ित परिवार न्याय के लिए सड़क पर डेथ बॉडी को रखकर न्याय की मांग की गुहार लगाई, एडिशनल एसपी कविता ठाकुर अपनी टीम के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने रवाना हुई। इस मामले में डीएसपी कविता ठाकुर के द्वारा कहा गया पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ चुकी है और मामले की जांच कर कर जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। .पुलिस के आश्वासन पर मृतक के परिजनों के द्वारा दोपहर तक धरना समाप्त किया गया

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर