नवनियुक्त एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का किया पदभार ग्रहण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू  जिले के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने मंगलवार, 06 फरवरी 2024 को विधिवत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ एसएसपी सूरजपुर श्री आहिरे ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए। उन्होंने बेसिंग पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

श्री एम.आर.आहिरे वर्ष 1995 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2010 में आईपीएस अवार्ड हुए। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक बीजापुर, गरियाबंद, कांकेर तथा नए जिला सक्ति के पहले ओएसडी और पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल सहित सभी राजपत्रित अधिकारी व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

anil sahu
Author: anil sahu