नवोदय व सैनिक विद्यालय मे चयनित हुए छात्रों को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया आत्म सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

 

नवोदय विद्यालय एवम सैनिक स्कूल में चयनित छात्र /छात्राओं का हुआ सम्मान ।

सूरजपुर जिले के = विकासखंड स्त्रोत कार्यालय रामानुजनगर में विकासखंड रामानुजनगर से चयनित 15 छात्र /छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय बसदेई में हुआ है,,

उनके चयन होने से विकासखंड गौरवांवित है

प्रियांशु साहू रजनीश कुमार साहू,अन्यन पात्रे, श्रेयांश पुष्कर, सुशांत सिंह, ओमकार, नीलिमा सोनवानी,   आदर्श साहू, विदित सिंह, सुशांत सिंह, केशव राजवाड़े,  गौरांक, प्रतीक सिंह, तृषा साहू, ओलिवर तिर्की का चयन हुवा है

विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज के द्वारा नव पहल करते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों,अविभावकों तथा संबंधित शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।.

इस अवसर पर बी ई ओ पंडित भारद्वाज, बीआरसी हजारी लाल चक्रधारी एवम संकुल प्राचार्य पी सी सोनी की उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मान एवम पुरुस्कार स्वरूप टी शर्ट,कॉपी पेन,गुलदस्ता देकर एवम मिठाई खिलाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया ।

बी ई ओ पं भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों एवम उनके शिक्षको, पालको को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवम उन्हें मन लगाकर पढ़ाई ,खेलकूद ,संगीत हर क्षेत्र में कार्य करने की सलाह दी।

उन्होंने शिक्षको एवम संकुल समन्वयक से अधिक से अधिक छात्रों को प्रतिवर्ष नवोदय,सैनिक स्कूल, एक्लव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा एक्सकी तैयारी कराने के निर्देश दिए।

विदित हो की सोस इंफ़्रा पब्लिक स्कूल से सबसे जादा छात्रों का चयन हुआ है,

शेष कुछ छात्रों का शासकीय स्कूलों के चयन हुआ है, सभी विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया है 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे बी आर सी सी हजारी लाल चक्रधारी ने सभी छात्रों , पालकों एवम शिक्षको को बधाई देते हुए कहा कि अभी आप प्रारंभिक तौर पर सफल हुवे है

आगे आप एक अच्छा नागरिक बने और विकासखंड का नाम रोशन करे

।प्राचार्य पी सी सोनी ने नवोदय विद्यालय की आधारभूत संरचना तथा वहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संबंध में जानकारी दी।

बच्चे इस प्रकार सम्मान एवम पुरस्कार पाकर बहुत खुश तथा प्रोत्साहित हुए।

कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक विनय चौरसिया एवम आभार व्यक्त मनोज प्रजापति ने किया ।इस अवसर पर संकुल समन्वयक ,शिक्षक , पालक एवम छात्र उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई