पंचवटी मे शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शाला स्तरीय प्रवेश उत्सव ग्राम पंचायत पंचवटी में संपन्न”

 

 सूरजपुर  जिले के -विकासखंड रामानुजनगर की दूरस्थ जनजाति, वानकी क्षेत्र पंचवटी के माध्यमिक शाला में चार स्कूलों का एक साथ एक ही विद्यालय मे शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।

प्राथमिक शाला पंचवटी, प्राथमिक शाला बढ़ानीपारा, प्राथमिक शाला पहाडपारा एवं माध्यमिक शाला पंचवटी के कक्षा पहली एवं छठवीं के छात्रों को  चंदन टीका लगाकर माला पहना करके, तथा मिष्ठान खिलाकर निशुल्क पाठ पुस्तक और गणवेश प्रदान करके स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत रामानुजनगर के जनपद सदस्य क्रमांक 23 श्री राम प्रसाद सिंह जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष सरपंच श्रीमती जुगेश्वरी सिंह जी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किये।

मुख्य अतिथि राम प्रसाद जी ने अपने संबोधन में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और समस्याओं पर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

वहीं सरपंच जी ने कहा कि महिलाओं की टोली बनाकर के अनुपस्थिति के समस्या का समाधान करेंगे।

इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर मनोज कुमार साहू ने कहा की पंचवटी जैसे दूरस्थ वानकी और पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों और और पालको का आना शुभसूचक है।

आप सभी के सहयोग से हमारे शिक्षक बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन एवम मध्यान भोजन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में पंच श्री खेल साय सिंह, पंच श्री राम नारायण सिंह, पालक समिति के अध्यक्ष श्री रामदास, हृदय सिंह एवं लालमन सिंह पालकों में जय सिंह, हृदय सिंह, पंचूराम, विफल सिंह, सुधराम, श्रीमती परवतिया, श्रीमती गीता, शिक्षको में प्रधान पाठक प्रसन्न कुमार एक्का, बेनी प्रसाद, बिहान साय तिर्की, देव प्रकाश सिंह, दुर्गेश्वर प्रसाद धुर्वे, राजेश ठाकुर, हंस कुमार सिंह, राजकुमारी खुसरो ,सीमा समेत सभी स्कूलों के छात्र शामिल थे।

       कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक मोहर साय सिंह, एवम विजय प्रशांत सिंह,आभार प्रदर्शन संकुल सामन्यव्यक लक्ष्मी तिवारी ने किया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan