स्काउट गाइड द्वारा वृक्षारोपण का आयोज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। रामानुजनगर स्काउट गाइड द्वारा 6 विद्यालयीन परिसरों में कुल 60 पौधरोपण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ललित राम पटेल के आदेशानुसार सात जुलाई को जिले के समस्त विकाखण्ड में बृहद वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। जिला सचिव उमेश गुर्जर एवं जिला संघ की ओर से गोवर्धन सिंह, बेलभद्र देवांगन, कन्हैया सोनी के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज के मार्गदर्शन में रामानुजनगर स्काउट गाइड के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कन्या शा.उ.मा.वि. रामानुजनगर प्रांगण में एसएमडीसी अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता, संकुल प्राचार्य कामता प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि राम सिंह, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में स्काउट गाइड द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया। तत्पश्चात शा.मा. शाला कौशलपुर में मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू, संकुल समन्वयक विनय चौरसिया एवं विद्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इसी तारतम्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर में प्रधान पाठक श्रीमती मायावती कश्यप एवं एबीईओ मनोज साहू, शा. पूर्व माध्यमिक शाला सराईपारा में प्रधानपाठक आनंद साहू एवं संकुल समन्वयक जयप्रकाश बरेठा, शासकीय उ.मा.वि. पतरापाली में व्याख्याता हेमसाय, राजेश्वर सिंह, संतोष जायसवाय, संजय साहू, रेनू दुबे, रागिनी मरावी, संकुल समन्वयक जीडी सिंह, योगेश साहू एवं छात्र छात्राओ की उपस्थित में वृक्षारोपण कर सभी शिक्षकों ने एक-एक पौधों को गोद लेकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। ब्लॉक सचिव बिजेंद्र साहू ने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन के आधार हैं। वृक्ष वातावरण को शुद्घ रखते और आक्सीजन की आपूर्ति करते हैं। इसलिए सभी को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण संरक्षण को बचाया जा सका। अंत में वृक्षारोपण का कार्य शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दवना में ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कराया गया।
वृक्षारोपण को सफल बनाने में मुख्यतः स्काउट मास्टर नंद कुमार सिंह, आनंद साहू, जाकिर हुसैन, योगेश कुमार साहू गाइड कैप्टन गुड्डी राही, विजया सिंह एवं स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर शामिल थे। वृक्षारोपण में कुल 60 वृक्ष लगाए गए जिसमें कटहल, जामुन, गुलमोहर, काजू, नीम एवं करंज के पौधे शामिल हैं। उक्ताशय की जानकारी विकासखंड सचिव विजेंद्र साहू ने दिया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर