
CG आजतक न्यूज
गणेशपुर श्रीनगर प्रतिनिधि
श्रीमती फूल कुमारी
पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी सिंह देव ने बताया कि
प्रदेश पंचायत सचिव के प्रांतध्यक्ष के आह्वान पर सचिवों के मांग को बजट में शामिल नहीं करने के कारण 16 मार्च से काम बंद कलम बंद ताला बंद हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया है l
हड़ताल को लेकर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल रजवाड़े,सचिव जैनुल खान,देव राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार साहू,देवचंद रजवाड़े,अजय कुमार ,निजामुद्दीन,जय लाल रजवाड़े,ने जनपद सीओ को ज्ञापन दिया है l
प्रदेश के सभी पंचायत सचिवों को पंचायत मंत्री के द्वारा शासकीय करण का आश्वासन दिया गया था किन्तु छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बजट में पंचायत सचिवों को शासकीय करण नहीं किए जाने के कारण पंचायत सचिवों में व्यापक आक्रोश है l
प्रदेश के प्रांतीय संगठन ने बैठक आयोजित कर हड़ताल मे जाने का निर्णय लेते हुए अपनी जायज मांग 2 वर्ष परीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण करने के संबंध में सरकार से मांग किया जा रहा है l



