
नीरज साहू
कोरिया – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 10 मार्च 2024 को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है जो शासकीय आदर्श रामानुज उ. मा. वि. बैकुंठपुर में आयोजित होगा। चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र जिला कार्यालय (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया) से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी स्वयं की एक फोटोग्राफ लेकर आना अनिवार्य है।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया
Post Views: 8,175



