6 और 7 मार्च को पशु मेला का आयोजन पशुपालकों को पशुपालन के लाभ से कराया जायेगा अवगत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया – उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया है कि पशुधन विकास विभाग द्वारा शासकीय माघ्यमिक शाला मैदान कंचनपुर में 6 एवं 7 मार्च को दो दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में पशुपालकों की संगोष्ठी भी आयोजित की गई है जिसमें पशुपालकों को पशुपालन से होने वाले लाभ और पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीकों के संबंध में जानकारी दी जायेगी। पशु मेला मे उत्कृष्ट पशुओं को पुरस्कार दिया जाएगा। उप संचालक डां विभासिंह बघेल ने पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पशुपालकों को अपने पशुओं के साथ इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया