पटवारी प्रशिक्षण हेतु तारा सिंह पैंकरा का चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर आशिक  खान

 

अम्बिकापुर  पटवारी परीक्षा चयन परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम के वरियता सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग से श्री तारा सिंह पैंकरा का चयन पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थी को प्रधान पाठक पटवारी प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर में प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि यदि कोई चयनित व्यक्ति आवश्यक पात्रता नहीं रखते हैं या गलत जानकारी के आधार पर चयनित होते हैं तो उनको कभी भी बिना कारण बताए हटाया जा सकता है।

यदि चयनित अभ्यर्थियों के संबंध में कोई उम्मीदवार उपस्थित नहीं होता है तो प्रतीक्षा सूची से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए बनारस रोड स्थित पटवारी प्रशिक्षण शाला में उपस्थित होना पड़ेगा। पटवारी प्रशिक्षण शाला में उपस्थित होने के दौरान जिला चिकित्सालय से चिकित्सा बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगाl

Aashiq khan
Author: Aashiq khan