
अंबिकापुर ब्यूरो
परसापारा में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, पंचायती राज को मजबूत करने पर मंथन
रामानुजनगर / परसापारा।ग्राम पंचायत परसापारा के पंचायत भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, सूरजपुर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री अमित गुप्ता जी, सह-प्रभारी श्रीमती सीमा बागरी जी, संभाग प्रभारी श्रीमती संगीता राजवाड़े जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शशि सिंह जी जिला पंचायत सदस्य हेमलता राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव, गरीब और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर संकल्पित है और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता पंचायतों को मजबूत करने का कार्य करेंगे।





