
CG आजतक न्यूज
ब्यूरो चीफ अंबिकापुर
आशिक खान
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2023 आयोजित किया जा रहा है।
29 मार्च 2023 को संस्कृति विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। परीक्षा के लिए जिले में 68 केंद्र बनाए गए है।
जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यिमिक विद्यालय बालक लुण्ड्रा, बालक उदयपुर एवं नर्मदापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
परीक्षा के दौरान नकल व अनैतिक कार्य के कोई प्रकरण नहीं पाया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित होना पाया गया।
Author: Aashiq khan
Post Views: 127




