
सूरजपुर अनिल साहू जनवरी आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी के संदर्भ में ईआरओ नेट 2.0 अंतर्गत पीएसई, डीएसई निराकरण संबंधी प्रगति की समीक्षा एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण – 2024 के दौरान प्राप्त फार्म के निराकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आज वीडियो कान्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा पीएसई, डीएसई और एफएलसी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कनेक्ट अधिकारियों को दिये गये।
वीडियो कान्फ्रेंस में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी एनआईसी कक्ष में उपस्थित थे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






